छत्तीसगढ़

प्रदेश के इस जिले में आज अधिकारियों को खुद ही गाड़ी चला कर ऑफिस जाना पड़ रहा… वाहन चालक हड़ताल पर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : आज प्रदेश के उस जिले में सरकारी अधिकारियों को वाहन खुद चला कर ऑफिस जाना होगा। मामला रायगढ़ का है। वहां वाहन चालकों की हड़ताल के कारण आज अधिकारियों को खुद ही वाहन चलाकर ऑफिस जाना पड़ रहा है। वाहन चालक संघ ने आज 1 दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। 

Advertisement

अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आन्दोलन होगा। इधर रायगढ़ के संघ ने कलेक्टर को इसकी लिखित सूचना दे दी थी।  रायगढ़ 28 जुलाई को या तो सरकारी वाहनों के पहिए थम गये हैं या फिर अफसरों को खुद ही ड्राइव करके ऑफिस आना पड़ रहा है। क्योंकि आज सरकारी वाहन चालकों ने कामबंद हड़ताल का आव्हान कर दिया है।

Advertisement

 प्रदेश में सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल का रास्ता अपनाने वाले संगठनों में एक और संगठन का नाम जुड़ गया है। दरअसल छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक संघ ने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी थी। रायगढ़ कलेक्टोरेट पहुंच कर वाहन चालक संघ ने शुक्रवार को हडताल की लिखित सूचना जिला प्रशासन को दे दी थी।

 वाहन चालक संघ रायगढ़ के अध्यक्ष ने कहा कि महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को काम बंद हड़ताल किया है। उनकी प्रमुख मांगों में वाहन चालकों का वेतन बढ़ाने, नियमितिकरण, शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पद परिवर्तन करने, पदोन्नति का लाभ देने सहित अन्य मांगें शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button