![](/wp-content/uploads/2023/01/image_editor_output_image-1617647871-1674361286336-780x470.jpg)
(शशि कोन्हेर) : रतनपुर से बेलगहना जाने वाली सड़क पर खैरा पोंडी के पास पेड़ से टकराने के कारण कार में लगी आग में जल कर सब कुछ राख हो गया। कार का तो इस आग में जलने के बाद केवल ढांचा बचा था। वही कार के भीतर बैठे कार सवारों की केवल हड्डियां ही बची थी। अभी अनुमान ही लगाया जा रहा है कि पेड़ से टकराने के बाद ही कार में आग लगी होगी।
पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। एसडीओपी कोटा श्री आशीष अरोरा जी घटनास्थल पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि कार में जितने लोग बैठे थे वो सभी इतनी बुरी तरह जले हैं
कि उनकी हड्डियां ही शेष रह गई है। हालांकि उनके मुताबिक यह भी कहना कठिन है कि दुर्घटना के वक्त कार में कितने लोग थे।
![](/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230122-WA0011-461x1024.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230122-WA0010-1024x461.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230122-WA0008-461x1024.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230122-WA0007-1024x461.jpg)
लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार में तीन या चार लोग रहे होंगे। श्री आशीष अरोड़ा ने बताया कि आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी कार बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अभी दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की शिनाख्त में लगी हुई है। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। श्री आशीष अरोरा ने बताया कि रात को डेढ़ दो बजे के बाद की है।
![](/wp-content/uploads/2023/01/image_editor_output_image2128738267-1674354984698-1024x461.jpg)