देश

इंडिगो विमान के शौचालय में सिगरेट पी रही महिला हुई गिरफ्तार

(शशि कोन्हेर) : इंडिगो की उड़ान के शौचालय में कथित रूप से धूम्रपान करते हुए एक 24 वर्षीय महिला पकड़ी गई है। ये फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरी थी। बाद में पिछले सप्ताह 24 वर्षीय महिला को बेंगलुरु आने पर गिरफ्तार किया गया था और फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Advertisement

हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारी के शंकर द्वारा दर्ज कराई गई एक पुलिस शिकायत के अनुसार प्रियंका सी, जो 5 मार्च को कोलकाता से रात 9.50 बजे इंडिगो 6E-716 उड़ान में सवार हुई थी, उनको केबिन क्रू द्वारा उड़ान के बीच में शौचालय में धूम्रपान करने का संदेह था। बाद में केबिन क्रू ने उन्हें दरवाजा खोलने के लिए कहा।

Advertisement

शिकायत के मुताबिक जब दरवाजा खोला गया तो कूड़ेदान में एक सिगरेट पड़ी मिली और चालक दल ने उसे पानी से बाहर निकाला। फ्लाइट में सीट नंबर 17F पर यात्रा करने वाली यात्री के बारे कप्तान को सूचित किया गया और फ्लाइट के बेंगलुरु में उतरने के बाद महिला को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद उसे एयरपोर्ट पुलिस के पास ले जाया गया, जिसने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (जो कोई भी इतनी लापरवाही से कोई कार्य करता है जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाए) के तहत मामला दर्ज किया।

Advertisement

कोलकाता-बेंगलुरु उड़ान की अवधि लगभग 2.5 घंटे है। आईपीसी की धारा 336 (IPC section 336) में तीन महीने की जेल या 250 रुपये का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button