बिलासपुर
सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाटा की गलियों में किया पैदल गश्त…..
Advertisement
Advertisement
(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने आज देर शाम को शहर के जरहाभाटा मोहल्ले की गलियों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस के द्वारा लोगों को शांति से रहने की नसीहत दी गई। वही रास्ते में संदिग्ध से दिख रहे लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गई।
सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई की जरहाभाटा क्षेत्र के अमनपसंद नागरिकों के द्वारा तारीफ की जा रही है। वही अराजक तत्वों को यह समझ में आ गया है कि अगर उन्होंने किसी भी प्रकार की गड़बड़ की तो उनकी खैर नहीं है।