छत्तीसगढ़

नंदकुमार साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की भेंट… जनजाति समुदाय की समस्या पर की चर्चा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ नंदकुमार साय  आज राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति  श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिले तथा देश के जनजातीय समुदाय के समस्या तथा उनके उत्थान के संबंध में चर्चा किए. मुलाकात के दौरान उन्होंने जसपुर के जनजातीय समुदाय द्वारा बनी मोठ की साड़ी तथा भारतीय जनजातिय समुदाय पर लिखी गई।

Advertisement


पुस्तक राष्ट्रपति महोदय को भेंट की. मुलाकात के दौरान देश के जनजातियों की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्ण गठन के तरफ राष्ट्रपति महोदया का ध्यानाकर्षण नंदकुमार साय द्वारा कराया गया। इस संबंध में अवगत कराते हुए नंद कुमार साय ने बताया कि किसी भी आयोग का गठन देश के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

Advertisement


ऐसी स्थिति में एक आदिवासी महिला के राष्ट्रपति रहते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का पूर्ण गठन होना अति आवश्यक है।

क्योंकि सभी आयोगों का तो पूर्ण गठन हो चुका है परंतु राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के आधे से अधिक पद आज भी रिक्त है जिसके कारण जनजातीय समुदाय के समस्याओं के निदान में कठिनाई आ रही है.इसके साथ ही जनजातीय आरक्षण तथा तथा देश में वर्तमान में हो रहे धर्मांतरण तथा अन्य मामलों के संबंध में चर्चा कर ध्यानाकर्षण कराया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button