छत्तीसगढ़

आज रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का होगा ऐतिहासिक स्वागत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली में ढाई ढाई साल के विवाद को लेकर 3 दिनों तक चले घमासान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक विजेता की तरह आज दोपहर को छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। वह दोपहर को लगभग 2:30 बजे रायपुर में विमानतल पर पहुंचेंगे। उनके साथ इस वापसी यात्रा में वह सभी विधायक और निगम मंडलों के अध्यक्ष तथा महापौर वह पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे जो, श्री बघेल के पीछे पूरी पार्टी के एकजुट होने का संदेश आलाकमान को देने के लिए बीते 2 दिनों से दिल्ली में डटे हुए थे। दिल्ली में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद आज वापस लौट रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विमानतल पर जंगी स्वागत करने की तैयारियां हो रही हैं। पार्टी के लोग और पदाधिकारी उन्हें बधाई दे रहे हैं। श्री बघेल भी दिल्ली में मिली सफलता और कांग्रेस आलाकमान का विश्वास हासिल करने के बाद जोशो खरोश से भरे अपने समर्थकों के साथ आज दोपहर 2:30 बजे रायपुर पहुंच रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button