देश

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होगा मतदान…..7 दिसंबर को आएगा चुनाव परिणाम

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Advertisement


दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी जोन के सहायक आयुक्त जोन में चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के उप निदेशक मेन पावर के लिए सब-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button