छत्तीसगढ़

कोरबा जिले में, एक मकान की दीवार ढहने से, तीन मासूम भाईयों की मौत

Advertisement

कोरबा : जिले से एक दर्दनाक  खबर सामने आ रही है। यहां वनांचल क्षेत्र में एक मकान का दीवार ढह जाने से उसमें दबकर तीन मासूम भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुच गयी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल मलवा में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

Advertisement
Advertisement

पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के पाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि पाली विकासखंड के ग्राम राहा में बसंत यादव का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि बसंत यादव के तीन बेटे जिसमें 4 साल का रूबेश, 6 साल का रितेश और 8 साल का रूपेश शाम के वक्त अधूरे दीवार के पास खेल रहे थे। एकाएक दीवार भरभराकर ढह गया, इस घटना में तीनों बच्चें दीवार के मलबे के नीचे दब गये।

Advertisement

उधर घटना की जानकारी होते ही घरवालों के बीच चीख पुकार मच गयी। मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। आनन फानन में मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button