देश

दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत….

Advertisement

मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार तड़के एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आग वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में करीब 02:15 बजे लगी।

Advertisement
Advertisement

छह लोगों के शव बरामद
उन्होंने कहा कि जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी।

Advertisement

इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर छह लोग फंसे हुए हैं, जिसके बाद अग्निशमन के अधिकारी अंदर गए और उन्होंने छह लोगों के शव बरामद किए।

वहीं, कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि इमारत में जिस समय आग लगी उस दौरान 10 से 15 कर्मचारी सो रहे थे। आग की घटना के समय कई भागने में कामयाब रहे। 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button