देश

बिहार के 50 कांग्रेसी अचानक हुए गायब, मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरूर को मत देने से पहले हुआ वाकया

(शशि कोन्हेर) : पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देश भर के करीब नौ हजार कांग्रेस प्रतिनिधि (डेलीगेट) सोमवार को अपने पसंदीदा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को वोट देंगे। करीब 22 वर्षों बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में पार्टी के दो पुराने नेता मलिकार्जुन खड़ेगे और शशि थरूर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Advertisement

बिहार में भी चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। सूत्र बता रहे हैं कि मतदान के ऐन पहले प्रदेश के 50 मतदाता प्रतिनिधि गायब हो गए हैं। तमाम कोशिश के बाद भी पार्टी का इनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा, 20 से 22 मतदाताओं से संपर्क नहीं हुआ है। मगर कल सुबह तक का समय है संपर्क हो जाएगा। इस बीच चुनाव के पहले प्रदेश प्रतिनिधियों (डेलीगेट) की संख्या भी 594 से बढ़कर 597 हो गई है।

Advertisement
Advertisement

सदाकम आश्रम में बिहार के मतदाताओं के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। प्रति दो सौ मतदाताओं पर एक-एक बूथ बनाए गए हैं। बिहार के चुनाव पदाधिकारी प्रदीप टम्टा और तीन सहायक चुनाव पदाधिकारी पटना पहुंच चुके हैं। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो शाम चार बजे तक चलेगी। यदि इस बीच कोई मतदाता शेष रह जाएंगे और कतार में होंगे उनके वोट देने तक यह प्रक्रिया चलेगी। शाम को ही बैलेट बाक्स को सील किया जाएगा और चुनाव पदाधिकारी और सहायक चुनाव पदाधिकारी बैलेट बाक्स को लेकर दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।

Advertisement

50 मतदाताओं से फोन पर संपर्क नहीं हो सका
इधर, पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार की दोपहर तक बिहार के 597 मतदाताओं (एक दिन पहले तक यह संख्या 594 थी) में से करीब 50 मतदाताओं से फोन पर संपर्क नहीं हो सका था। पार्टी के के अंदर चर्चा है कि ये फर्जी मतदाता हैं इस वजह से चुनाव के वक्त गायब हो गए हैं। बता दें कि डेलीगेट्स को लेकर पूर्व में ही काफी विवाद हो चुका है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर अपने चहेतों को डेलीगेट बना देने का मामला भी उठा था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button