क्राइमबिलासपुर

ग्राम नेवसा में 45 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग गंभीर रूप से झुलसी सिम्स बिलासपुर रिफर

(डब्बू ठाकुर): ग्राम नेवसा में 45 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली जिसकी सूचना परिजनों ने कोटा थाना की डायल 112 को दी जिसके बाद डायल 112 घटना स्थल पर पहुँची साथ 108 एम्बुलेंस भी पहुँच गयी जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार विमला यादव पति रामकुमार यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम नेवसा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली परिवार वालों तो जैसे तैसे आग पर काबू पाया और कोटा थाना की डायल 112 को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक श्यामलाल सोनवानी व चालक मुनेन्द्र जायसवाल घटना स्थल पर पहुँचे साथ ही 108 एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुँच गईं। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे डियूटी डॉक्टर द्वारा महिला का प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

विमला यादव पति राजकुमार यादव 15 से 20 दिन पहले अपने मायके आयी थी इसका ससुराल ग्राम बहेरामुडा में है। महिला ने खुद पर आग किन कारणों के चलते लगाई है इसका पता नही चल पाया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button