राजनांदगांव

मानव देशमुख के साथ 42 युवा कांग्रेसी संसद घेराव हेतु दिल्ली रवाना, महंगाई सहित अन्य मुद्दे शामिल


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव (शहर):- बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, पेगासस जासूसी और कृषि बिल के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी, राजनांदगांव युवा कांग्रेस प्रभारी गुलजेब अहमद के निर्देशानुसार महापौर हेमा देशमुख के मार्गदर्शन में चालीस से अधिक युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के विरुद्ध जंग छेड़ते हुए संसद घेराव हेतु दिल्ली रवाना हुए।

Advertisement


जिसमे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सह सचिव पवन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिगंत अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, जिला महासचिव मोहन साहू, जिला महासचिव भवनीत सिंह, पार्षद एवं महासचिव महेश साहू आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुए।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button