देश

4 साल की मनुश्री पर पसीजा धनकुबेर गौतम अडानी का दिल..कहा..ऑपरेशन के बाद जल्द स्कूल लौटेगी मनुश्री

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी लखनऊ में रहने वाली एक 4 साल की मासूम के लिए फरिश्ता बने हैं। जहां उन्होंने दिल में छेद के बाद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही लखनऊ की मनुश्री की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरोजनीनगर इलाके की रहने वाली 4 साल की मनुश्री के दिल में पैदा होने के समय से ही छेद है, जिसके बाद डाक्टरों ने उनके आपरेशन पर 1 लाख से अधिक का खर्च बताया है। ऐसे में अब अडानी ने बच्ची के इलाज में लगने वाला पूरा खर्च उठाने का वादा किया है।

Advertisement

अडानी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ‘मनुश्री बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी, मैंने अडानी फाउंडेशन को उनके परिवार से संपर्क करने और हर संभव मदद देने के लिए सुनिश्चित किया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button