देश

3 राज्यों ने पास किया प्रस्ताव.. फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी..?

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस में जल्द ही अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई नेताओं के नाम चर्चा में है। इसी बीच, राहुल गांधी को पार्टी की फिर से कमान देने की मांग तेजी से उठ रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात कांग्रेस ने रविवार को प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

Advertisement

राजस्थान में पास हुआ प्रस्ताव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में एक प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में कहा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रतिनिधियों का चयन करना चाहिए। राज्य के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस समितियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी फैसला करेंगे, उसका पालन होगा। साथ ही राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए सीएम अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया एक और प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी उठी मांग
राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहिए। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और अन्य नेता शामिल थे। बघेल ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक में 2 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। एक- कांग्रेस प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए AICC अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। दूसरा- राहुल गांधी जी दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button