देश

कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 20.99% मतदान….सिद्धारमैया ने किया कांग्रेस के 130-150 सीटें जीतने का दावा

(शशि कोन्हेर) :;कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार (10 मई 2023) को मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटिंग के लिये पूरे प्रदेश में 58,545 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

Advertisement

कर्नाटक में निष्पक्ष मतदान कराने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। कर्नाटक पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। लगभग 3 लाख मतदान कर्मियों को कर्नाटक चुनाव के लिए तैनात किया गया है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग इस सरकार को बदलना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button