देश

यूपी में अब्बा जान के बाद अब चचा जान को लेकर विवाद..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ।उत्तरप्रदेश” मे अब्बाजान” पर छिड़े राजनीतिक घमासान के बाद अब “चचा जान” पर बवाल मच गया है। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भारतीय जनता पार्टी का “चचा जान” बता दिया है, जिसे लेकर प्रदेश में खासा बवाल मच गया है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Advertisement
Advertisement

“एआईएमआईएम” के प्रवक्ता असीम वकार ने इस विवाद पर कहा कि, राकेश टिकैत कितने सेक्युलर हैं। ये हमारे लोगों से बेहतर कोई और नहीं जानता। श्री टिकैत 2017 और 2019 के चुनाव में खुद खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए नारे लगवा रहे थे। क्या वे यह बता सकते हैं कि मुजफ्फरपुर दंगों के वक्त वे कहां थे..? ऑल इंडिया मुस्लिम इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के प्रवक्ता ने कहा कि सन 2022 में तय हो जाएगा कि राकेश टिकैत बीजेपी की पिच पर बीजेपी के बल्ले और गेंद से खेल रहे हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा मुझे तो यह भी शक है कि वे 2022 के चुनाव में अपने कैंडिडेट अलग से न उतार दें। और लोगों से यह कहे कि हम बीजेपी का मुकाबला कर रहे हैं। और इस तरह वोटों का ध्रुवीकरण कर भाजपा को चुनाव जिताने का काम करें। अब्बा जान और चाचा जान के इस विवाद में कांग्रेस भी कूद पड़ी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की ओर से भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां-जहां परेशानी में आती है। वहां वहां, असदुद्दीन ओवैसी उनकी मदद करने आ जाते हैं और‌ इसीलिए वे पूरी भारतीय जनता पार्टी के “चचा जान” हुए। राजपूत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर वार करते हुए कहा कि यह चुनाव ना तो “अब्बा जान” के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और न “चचा जान”के..! इस चुनाव में गरीबी, बेरोजगारी तथा कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, सरीखे मसले ही चुनाव के मुख्य मुद्दे होंगे..!!

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button