छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

Advertisement

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के बिलासपुर रायगड कोरबा, जांजगीर रायपुर बलोदाबाजार, दुर्ग, राजनांदगाँव, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, मुकमा व बीजापुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक यह येलो अलर्ट है। आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर व बालोद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। यह ऑरेंज अलर्ट है

Advertisement

आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के जांजगीर, बस्तर, कोंडागाँव, कांकेर व नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। यह येलो अलर्ट है। मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के जशपुर, रायगड व कोरबा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। यह ऑरेंज अलर्ट है।

Advertisement

एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणीका पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम बिहार, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है। मिली जानकारी के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button