देश

भाजपा का सूक्ष्म चंदा अभियान : अटलजी के जन्म दिन से पार्टी ने की शुरुआत, पीएम मोदी ने दिए 1000 रुपये


भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर से विशेष सूक्ष्म चंदा अभियान शुरू किया। इसके तहत पार्टी अपने सदस्यों व अन्य से छोटी-छोटी योगदान राशि जुटाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद मोदी समेत कई नेताओं ने चंदा देते हुए अन्य लोगों से भी अपील की।

Advertisement

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया ‘मैंने पार्टी फंड के लिए 1000 रुपये का योगदान किया है। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने के हमारे आदर्श और हमारे कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति को आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत किया जाएगा। भाजपा को मजबूत बनाने में मदद करें। भाजपा और भारत को मजबूत बनाने में मदद करें।’

Advertisement

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा, ‘हमारे कार्यकर्ता इस सूक्ष्म चंदा अभियान से लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। नमो ऐप के डोनेशन मॉड्यूल से हम यह चंदा लेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी अभियान को मजबूत करने के लिए अपना आशीर्वाद दें’।

Advertisement

भाजपा का यह विशेष चंदा अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। इसी दिन पार्टी अपने विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button