Uncategorized

डीजल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…. दो 2 बोलेरो एक ट्रैक्टर जप्त

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – घूम घूमकर गाड़ियों से डीजल की चोरी करने वाले 8 आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं, थाना सीपत से थाना प्रभारी विकास कुमार अपने थाना स्टाफ के साथ पतासाजी हेतु ग्राम कुकदा, दर्राभाठा की तरफ रवाना हुए थे, मुखबीर से सूचना की बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 05 एफ 0734 , एवं सीजी 12 ए जी 7659 में आरोपी घुम-घुम कर रोड किनारे खड़ी वाहनों से डीजल की चोर करते हैं, सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। विभिन्न वाहनों से डीजल की चोरी लगभग 2000 लीटर कीमती लगभग 1,90,000 रू. का एवं दो बोलेरो वाहन आरोपियों के कब्जे से जप्त किया। आरोपियों पर अपराध दर्ज कर जेल दाखिल किया गया।

Advertisement
Advertisement

नाम आरोपी : – 1. दिनेश सोनवानी पिता पंचराम सोनवानी उम्र 30 साल निवासी दर्राभांठा थाना सीपत 2. रमेश कुमार रविदास पिता शिव कुमार उम्र 33 साल निवासी हिंडाडीह थाना सीपत 3. राजू पाटनवार पिता स्व . रामप्रसाद पाटनवार उम्र 30 साल निवासी कुकदा थाना सीपत 4. उगेंद राम पिता बनवाली रविदास उम्र 29 साल निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जाजगीर 5. धनसिंह पिता ईतवार सिंह गोड उग्र 24 साल निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जाजगीर 6. जनकराम पिता हरवंश रोहिदास उम्र 47 साल निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर र लगा 7. राधेश्याम पिता गोवर्धन प्रसाद पटेल उम्र 42 साल निवासी कुकदा थाना सीपत जिला बिलासपुर 8. सुंदरलाल पिता गोवर्धन प्रसाद पटेल उम्र 47 साल निवासी कुकदा थाना सीपत जिला बिलासपुर

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button