छत्तीसगढ़

सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की कोशिश की

(शशि कोन्हेर).: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने सामान्य सभा की बैठक के दौरान खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। और चीख-चीख कर रोने लगे।

Advertisement

खुद पर मिटी तेल डालकर खूब लाल ध्रुव ने आग लगाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव को पकड़ा। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार धमतरी जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने सामान्य सभा की बैठक के दौरान खुद पर डाला मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य को रोका।

बताया जा रहा है कि 15 वित के फंड के आवंटन को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने ये कदम उठाया है। वहीं जिला पंचायत में गहमागहमी का माहौल।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button