छत्तीसगढ़

युवक कांग्रेस चुनाव : मेंबर बनाओ और चुनाव जीतो….. दावेदारों ने ठोकी ताल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – आगामी विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय है लेकिन युवक कांग्रेस में होने जा रहे सांगठनिक चुनाव को लेकर भारी उत्साह है,इसलिए कि विधानसभा चुनाव में अभी के पदाधिकारियों का महत्व काफी रहेगा इसलिए दावेदार भी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 22, प्रदेश महासचिव के लिए 184 और शहर अध्यक्ष के लिए 41 दावेदार हैं, जो चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव ओपन होगा। चुनाव के लिए वोटिंग ऑनलाइन होंगी। लिहाजा, मेंबरशिप नवीनीकरण और नए मेंबर ऑनलाइन बनाए जाएंगे और साथ-साथ वोटिंग भी करेंगे। मेंबरशिप और चुनाव 12 मई से 12 जून तक चलेगा। चूंकि बड़े नेताओं का परदे के पीछे संरक्षण रहेगा इसलिए चुनाव काफी रोचक होना तय है,निवृतमान हो रहे अध्यक्ष कोको पाढ़ी को स्वास्थ्य मंत्री का करीबी माना जाता था वे भी अपना उत्तराधिकारी बनाने जोड़ तोड़ में लगे हैं।

Advertisement
Advertisement


इस बार सदस्यता के साथ ही चुनाव लडऩे उम्र की सीमा 18 से 35 तय की गई है। ऐसे में कई दिग्गज यूथ कांग्रेस नेताओं की उम्र 35 से अधिक हो चुकी है। लिहाजा, उन्हें चुनाव से वंचित होना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस के इस चुनाव में 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवा ही हिस्सा ले सकेंगे। यूथ कांग्रेस की सदस्यता लेते समय उम्र के प्रमाण के दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। जिनकी आयु 18 से 35 साल है, वही सदस्य बनाए जा सकते हैं।

Advertisement


माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए ही यूवक कांग्रेस का चुनाव कराया जा रहा है। क्योंकि, दावेदारों को ही ऑनलाइन सदस्य बनाना है और चुनाव में नए सदस्यों को हिस्सा लेना है। यानी की ऑनलाइन सदस्यता लेते ही उन्हें ऑनलाइन वोटिंग भी करना होगा। ऐसे में यूवक कांग्रेस चुनाव मेंबर बनाओ और चुनाव जीतो की तर्ज पर होगा, जो प्रत्याशी ज्यादा सदस्य बनाएगा, उसकी जीत सुनिश्चित हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button