छत्तीसगढ़

बाइक पर सरेआम किस करते घूमता रहा युवा जोड़ा, लोगों को पुलिस कार्रवाई का इंतजार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवा जोड़ी बाईक में अलग ही अंदाज में बैठकर रोमांश कर घूमते हुए नजर आए है क्या आपने माया नगरी मुंबई और मेट्रो सिटी में तो खुलेआम बाइक पर कपल को किस करते और स्टंट करते देखा होगा, लेकिन अब ये संस्कृतिधानी भिलाई में भी हो रहा है। यहां बाइक चालक लड़का एक लड़की को बाइक की टंकी पर उल्टा बैठाकर पूरे भिलाई शहर में घूमाया लड़की लड़के के गले से लगी हुई थी और मस्ती में किस करती हुई दिख रही है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल सुबह 9.50 बजे एक बिना नंबर की हाईस्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला शहर भम्रण पर ,उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। जब लोंगो ग्लोब चौक तक उनका पीछा करते हुए पहुंची तो देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में किस करते हुए जा रहे हैं। लड़की ने अपना चेहरा लड़के के जैकेट से खुद छिपा लिया था । ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए।

Advertisement

बाइक में बैठे भिलाई शहर के सड़कों पर लड़का लड़की के साथ ही एक दुपहिया वाहन CG 07 CF 0919 चालक लड़का लड़की चल रहे थे। ये लोग भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। इससे साफ था कि बाइक सवार लड़का और लड़की ये सारा काम जानबूझ कर खुलेआम कर रहे थे।

Advertisement

एक तरफ जहां दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव यह आदेश दे रहे हैं कि यदि कोई भी बिना दुपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। वहीं ये दो मनचले लड़का और लड़की खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला आईपीसी के सेक्शन 279 (खतरनाक ड्राइविंग) का बनता है। ये तो समय बताएगा आखिर इन रोमांश करने वाले युवा जोड़ी के ऊपर क्या कार्रवाई पुलिस करती है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button