मनोरंजन

VIDEO : आज 75 की उम्र में भी (अपने जमाने की) टॉप फिल्म एक्ट्रेस मुमताज का वर्कआउट देख दंग रह जाएंगे आप..!

(शशि कोन्हेर) : वेटरन एक्ट्रेस मुमताज अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रही हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है और यहां पर वो अपने फिटनेस सेशंस फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब 75 साल की मुमताज ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं, इस उम्र में मुमताज का ऐसा वर्कआउट देख उनके फैंस भी हैरान हैं।

Advertisement


मुमताज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो इंटेंस एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सरसाइज करने में मुमताज को कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है, अब उनके इस डेडीकेशन कि हर कोई तारीफ कर रहा है। वही फैंस फिटनेस को लेकर उनके इस डेडीकेशन से इंप्रेस हैं।

Advertisement
Advertisement

हेल्थ के प्रति मुमताज का यह डेडीकेशन उनके फैंस को काफी इंस्पायर कर रहा है। उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘और यहां हम बैठकर कुछ नहीं कर रहे, सिर्फ इंस्टाग्राम देखकर पैर हिलाते रहते हैं’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्लीज अपना ध्यान रखना आप कमाल हैं मैम।’ इसके अलावा कई फैंस उनके इस डेडीकेशन की तारीफ करते हुए उनसे इंस्पिरेशन ले रहे हैं। फैंस उनके इन वर्कआउट सेशंस से खासा इंप्रेस हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button