मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : कई जिलों में बारिश व वज्रपात की की संभावना….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार के लिए नया अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।
वहीं कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर के लोगों को आज बारिश से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज अंधड़ चलने का खतरा बना रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान बेवजह घर से बाहर न निकलें और खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।




