बिलासपुर

ट्रांसफार्मर में धमाकों के साथ निकली चिंगारियां, घंटों अंधेरे में रहे लोग…. बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

बिलासपुर के खमतराई क्षेत्र से बिजली विभाग की लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। वार्ड नंबर 58 रानी दुर्गावती नगर में ट्रांसफार्मर से आतिशबाजी जैसी चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। घटना के बाद इलाके की बिजली घंटों बंद रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि खमतराई के रानी दुर्गावती नगर में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज स्पार्किंग और धमाकों जैसी स्थिति बन गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, मानो आतिशबाजी हो रही हो। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग केवल दिखावे का मेंटेनेंस करता है, जबकि इलाके में लगातार ओवरलोड की समस्या बनी हुई है।

Advertisement

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई और लोगों को कई घंटों तक अंधेरे में रहना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बिजली बंद होने से रहवासी परेशान नजर आए। स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है।

Related Articles

Back to top button