बिलासपुर

“अमृत संवाद” के तहत रेलवे और जनता के बीच सीधा संवाद, स्टेशन पर यात्रियों ने दिए सुझाव, जीएम बोले : जनभागीदारी से बनेगा आधुनिक रेलवे

(भूपेंद्र सिंह राठौर/मयंक सिंह क्षत्रिय) : बिलासपुर – बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा “विशेष अभियान 5.0” के तहत अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर रेलवे की सुविधाओं और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों पर चर्चा की।

Advertisement

 

Advertisement

अमृत काल की भावना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “पंच प्रण” संकल्प के अनुरूप, रेल प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन के पुनर्विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए। रेलवे अधिकारियों ने इन सुझावों को गंभीरता से सुना और सुधार का आश्वासन दिया।

महाप्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 50 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग प्रमुख स्टेशन हैं। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजनों के लिए सुगम सुविधाएं और उच्चस्तरीय प्लेटफॉर्म जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

तरुण प्रकाश (महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) ने कहा : “अमृत संवाद का उद्देश्य यात्रियों से सीधे जुड़ना है। उनके सुझावों से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि कहां सुधार की जरूरत है। आने वाले वर्षों में हम यात्रियों की संख्या में पाँच गुना वृद्धि के बावजूद भी स्टेशन को सुविधाजनक बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।”

तरुण प्रकाश (महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे)

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक राहुल अग्रवाल, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आलोक तिवारी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।

यात्रियों ने भी जीएम से सीधे सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। रेलवे की यह पहल न केवल जनभागीदारी को बढ़ावा देती है, बल्कि यात्रियों की आवाज़ को सीधे नीति-निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

 

Related Articles

Back to top button