बिलासपुर

कबाड़ी दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में मंगलवार देर रात रिंग रोड नंबर 2 गौरपथ के पास एक कबाड़ी दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर लिया गया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद दुकान मालिक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ था, जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ गया था।

Advertisement

गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से कबाड़ के सामान को नुकसान जरूर पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह मोटर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button