देश

पोस्टमार्टम से ठीक पहले जिंदा हुई महिला…डॉक्टर घोषित कर चुके थे मृत..!

(शशि कोन्हेर) : ग्वालियर – मध्य प्रदेश के ग्वालियर ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की सारी हदें पार कर दी हैं पूर्ण ग्राम एक भयानक घटना में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दी गई एक महिला को उसके पोस्टमार्टम से ठीक पहले जीवित पाया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर जब महिला के पास गए तो उन्होंने देखा तो की महिला की सांसे चल रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जामवंती को उसके परिजनों ने झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन हालत खराब होने पर छात्रों ने उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रिफर कर दिया। जहां उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया। डॉक्टरों ने महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया और मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। आमतौर पर किसी भी मरीज को मृत घोषित करने के पहले उसका ईसीजी रिपोर्ट लिया जाता है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया और महिला को सीधे-सीधे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद नीम बेहोशी की हालत में पड़ी महिला को पोस्टमार्टम के लिए मर चुकी भेज दिया गया। मसूरी में महिला ने अचानक अपने पति का हाथ पकड़ लिया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने देखा की महिला की सांसे चल रही है। इस पर परिजनों ने तुरंत डॉक्टरों को सूचित किया और महिला को फिर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद महिला के परिवार ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि अस्पताल के अधिकारी अब मामले को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button