बिलासपुर

चाकूपुर बन रहे बिलासपुर में महिला पर चाकू से दिनदहाड़े हमला……

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – दिन दहाड़े एक सिरफिरे ने महिला के घर घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायल महिला को पड़ोसी ने मदद करते हुए उसके हाथ से बह रहे खून को रोकने के लिए कपड़ा बांधा, जिसके बाद घटना की जानकारी 112 को दी गई,जिसके बाद 112 की मदद से घायल महिला को सिम्स पहुंचाया गया। इधर आरोपी के आने जाने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया।

Advertisement

वही घटना के बाद मोहल्ले के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।आपको बता दे की पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर का है, जहां रहने वाली महिला साइबरा खातून पति मजहर के घर आज दोपहर डेढ़ बजे मुंह में रूमाल बांधकर एक हाथ में बैग लिए एक युवक घुसा वही घर के लोगों के मुताबिक युवक को वे लोग पहले से ही जानते थे, क्योंकि जब वे तालापारा में रहते थे तब युवक मोहम्मद अली पड़ोस में ही रहता था और उनके यहां की लड़की को परेशान करता था। आज युवक इसी नियत से घर पहुंचा और साइबरा खातून से बहस करने लगा, बात इतनी बढ़ गई की सरफिरे युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जरा की आरोपी युवकों को मोहल्लेवालो पकड़ कर जमकर पीटा है जिससे युवक अस्पताल में भर्ती है। चाकूबाजी की घटना के बाद एक महिला के बेहोश होने की भी खबर सामने आई है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button