देश

आखिर विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी को क्यों दी. करण जौहर की फिल्म में काम करने की सलाह..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बॉलीवुड फिल्म मेकर और चर्चित फिल्म, कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के एक बयान पर तंज कसा है।

Advertisement
Advertisement

इस बयान में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के त्याग की बात कर रही हैं। प्रियंका गांधी के इस बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए कहा कि फैमिली, फैमिली और फैमिली… आपने किया क्या है..? अगर आपको अपने परिवार से इतनी झूठी मोहब्बत है तो मैं सलाह दूंगा कि गांधी परिवार को करण जौहर की फिल्म में काम करना शुरू कर देना चाहिए।

Advertisement

कम से कम उस फिल्म से फैमिली इकोसिस्टम तो मैच करेगा। लेकिन क्या पता वह करण जौहर को भी ले डूबे। वही विवेक अग्निहोत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है.. विक्टिम कार्ड ही इनका पहला और आखरी बचाव है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button