देश

प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास के घर क्यों पहुंची पंजाब पुलिस..?कवि ने किसे दी चेतावनी..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पंजाब पुलिस बुधवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास के घर कार्रवाई के लिए पहुंची है। इसको लेकर कवि ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है। कवि ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’

Advertisement
Advertisement

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर पुलिस कार्रवाई के लिए उनके घर पहुंची है। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले कुमार विश्वास के एक बयान को लेकर काफी बवाल हुआ था। कवि ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। वहीं केजरीवाल ने जवाब में खुद को स्वीट आतंकी बताया था, जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button