देश

जयराम रमेश ने सावरकर के मुद्दे पर ऐसा क्यों कहा कि अब यह विवाद खत्म हुआ..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद अब कांग्रेस पार्टी खुद इस मामले से दूर भागती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अब सफाई देने के बजाए मामले को खत्म करने की बात कह रही है। विवाद के कुछ दिनों बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि सावरकर का मुद्दा अब समाप्त हो गया है और राहुल अब केवल भारत जोड़ो यात्रा पर ध्यान दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

जयराम बोले- सावरकर का अध्याय बंद हुआ
कांग्रेस के ज्यादातर नेता सावरकर को लेकर हमेशा भाजपा पर तंज कसते आए हैं। इस बीच आज संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने मामले से बचते हुए कहा कि सावरकर का अध्याय अब बंद हो गया है। बता दें कि जयराम रमेश मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

सावरकर पर अंग्रेजों की मदद का लगाया था आरोप
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र चरण के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और डर के मारे दया याचिका लिखी थी। उन्होंने सावरकर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रतीक भी बताया था। गांधी की टिप्पणी की भाजपा और अन्य राजनीतिक संगठनों ने आलोचना की थी।

Advertisement

मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा के तहत पैदल मार्च बुधवार सुबह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के बोदरली गांव में पहुंच गई है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अन्य प्रतिभागियों के साथ हर दिन औसतन 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, जो अब तक छह राज्यों से होकर गुजरी है। मप्र में आज राहुल गांधी ने इस बीच भाजपा और आरएसएस पर देश में नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button