देश

देश की सबसे युवा महिला मेयर, किस विधायक से करने जा रही है शादी..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : तिरुवनंतपुरम – देश की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। तिरुवनंतपुरम की मेयर आर्या राजेंद्रन विधायक केएम सचिन देव के संग सात फेरे लेंगी। आर्या साल 2020 में उस वक्त सुर्खियों में आई जब वह सिर्फ 22 साल की उम्र में ही देश में सबसे युवा मेयर बन गई थीं। केरल की सत्ताधारी पार्टी सीपीएम से जुड़े दोनों नेताओं ने अभी शादी के तारीख के बारे में नहीं बताया है।

Advertisement
Advertisement

वहीं, विधायक सचिन देव के पिता केएम नंदकुमार ने बताया कि दोनों परिवारों ने मिलकर जल्द ही शादी पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आर्या और देव की शादी जल्द हो जाएगी।

Advertisement

कालेज के समय से जानते हैं

Advertisement

आर्या और सचिन देन दोनों एक-दूसरे को कालेज के दिनों से जानते हैं। दोनों तब स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआए) में काम कर रहे थे। 28 वर्षीय देव ने साल 2021 में कोझीकोड जिले के बलुसेरी से कांग्रेस उम्मीदवार और फिल्म स्टार धर्मजन बोलघट्टी को हराकर जीत हासिल की। तब उनकी उम्र 27 वर्ष थी। सचिन देव केरल में सबसे कम उम्र के विधायक हैं। फिलहाल वह एसएफआई के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव हैं। दोनों नेताओं ने अब शादी करने का फैसला किया है। शादी की तारीख का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button