देश

पंजाब में कांग्रेस के सीएम का चेहरा कौन बनेगा… सिद्धू या चन्नी..?

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस आलाकमान के लिए पंजाब में अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना मुश्किल होता जा रहा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इन दोनों में से किसी एक को चुनाव में सीएम का चेहरा बनाया जाना है। आमतौर पर कांग्रेश किसी भी प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा प्रस्तुत करने से परहेज करती रही है। चुनाव के बाद आलाकमान की सहमति से मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। लेकिन पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही इस बात पर अड़े हुए हैं कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में इन दोनों में से किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर प्रस्तुत करना होगा। गत दिनों राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से ही दोनों नेताओं ने ऐसी ही मांग भी कर डाली है। इसके कारण कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना अनिवार्य मजबूरी हो गया है। दरअसल ऐसा करने से कांग्रेश इसलिए हिचक रही है क्योंकि यदि सिद्धू को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाता है तो चन्नी और उनके समर्थक नाराज हो सकते हैं। और यदि चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाता है तो, पहले से बागी मूड में दिख रहे नवजोत सिंह सिद्धू, खुली बगावत कर सकते हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी इस बारे में पंजाब कांग्रेस के लोगों से राय मशविरा ले रहे हैं। उसके बाद ही पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का सीएम फेस डिक्लेअर करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button