देश

पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन..? आज होगा फैसला.. सुनील जाखड़ का नाम टॉप पर, अंबिका सोनी भी रेस में, दो उप मुख्यमंत्री भी संभव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ – कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.. इसका फैसला आज, पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो जाएगा। सुबह 11बजे आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के सभी विधायकों से अनिवार्यत: मौजूद रहने के लिए कहा गया है। और जब तक इस बैठक में तय होकर विधायक दल के नए नेता का नाम सामने नहीं आ जाता.. तब तक अटकलों और अनुमानों का दौर चालू है। इसमें एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सुनील जाखड़ के रूप में प्रदेश को अगला मुख्यमंत्री मिल सकता है. राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सुनील जाखड़ पूर्व सांसद और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मुख्यमंत्री पद के लिए आश्चर्यजनक रूप से एक और नाम चल रहा है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी की विश्वासपात्र और पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनीऔर विजय इंदर सिंगला का नाम भी सीएम पद के लिए सामने आया है. (हालांकि इस पर भरोसा करना मुश्किल है) पार्टी के अंदर खाने यह खबर भी सुनने को मिल रही है कि इस बार मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बहरहाल अब मात्र कुछ घंटों की बात है, जब कांग्रेस विधायक दल अपनी बैठक में विधायक दल के नए नेता का नाम तय कर लेगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button