छत्तीसगढ़

घटना की जानकारी देते हुए भावुक होकर रो पड़ी सांसद छाया वर्मा व फूलोदेवी नेताम…..

Advertisement

रायपुर – जिस संसद भवन को लोकतंत्र का मंदिर बताया जाता है वहीं महिला सांसदों के साथ जिस प्रकार का दुव्र्यव्हार वहां तैनात मार्शल व कुछ अन्य के द्वारा किया गया उसे सभी ने देखा है। मां और बहनों का क्या यही इज्जत है? भाजपा केवल दो मिनट का फूटेज दिखाकर हमें बदनाम करने का प्रयास कर रही है पूरा फूटेज दिखाया जाना चाहिए। दस मिनट के अंतराल में चार महत्वपूर्ण बिल पास कर दिए। जब वे अपनी बात रखना चाह रहे थे कि मार्शलों ने उनसे धक्का मुक्की शुरू कर दिया। करीब 42 मार्शल लगाया जाना क्या दर्शाता है। मोदी सरकार का तानाशाही रवैया सामने आ रही है।

Advertisement
Advertisement

राज्यसभा में हंगामे के मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी बात बताते हुए सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम रो पड़ीं। कुछ देर के लिए सभी भावुक हो गए, लेकिन अपने को संभालते हुए उन्होने पूरी जानकारी से मीडिया को अवगत कराया। महिला सांसदों के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी मुखर है। दोनों महिला सांसदों ने अपने साथ घटित घटना का सिलसिलेवार जानकारी दी और इस पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा सदन से जतायी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जिस देश मे नारियों की पूजा होती है, उस देश में इस तरह की घटना बड़ी निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इस घटना लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा , संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button