छत्तीसगढ़

कांग्रेस के किस नेता का होने‌ वाला है भाजपा प्रवेश..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर चल रही उथल पुथल थमने का नाम नही ले रही है। अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जोर का झटका लगने की जानकारी सामने आ रही है।

Advertisement
Advertisement

मिली खबरों के मुताबिक तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके वेदराम मनहरे शुक्रवार का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं, उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा 10 अन्य नेताओं के साथ बीजेपी में प्रवेश कराएंगे।

Advertisement

मनहरे सतनामी समाज के संरक्षक के अलावा 2018 विधानसभा के चुनाव में आरंग विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार भी रह चुके हैं। हालांकि उस दौरान कांग्रेस ने उन्हें उस सीट से टिकट नहीं दिया था।

Advertisement

वेदराम मनहरे बीजेपी में शामिल होने कल गुरुवार को ही 10 अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं, उनके साथ बीजेपी के बड़े नेता नंद कुमार साय भी रवाना हुए हैं।

बीजेपी में शामिल होने की बात को लेकर मनहरे ने कहा है कि पिछले कुछ समय से एक वरिष्ठ कांग्रेसी होने के नाते मुझे जो स्थान कांग्रेस में मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल रहा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button