राशिफल

जब अचानक एयरपोर्ट पर मिले और खुश हो गए.. अनुष्का विराट और अनुपम खेर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली  हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग की स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। खबरों की माने तो अनुष्का बेटी वामिका और पति के साथ नैनीताल के भवाली पहुंचे। इसी बीच एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का की मुलाकात अनुपम खेर से हुई। इसकी एक एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Advertisement
Advertisement

अनुपम खेर ने साझा की तस्वीर
इस तस्वीर में तीनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। अनुपम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखते हुए इस स्टार कपल की तारीफ भी की है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- एयरपोर्ट लाउंज में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। उनका मिलना काफी असरदार था, उनके लिए जय हो। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे थे। कहा जा रहा है ये कपल रामगढ़ में 3 दिन तक रहेगा।

Advertisement

नैनीताल पहुंचे अनुष्का-विराट
बता दें कि अनुष्का और विराट का उत्तराखंड से पुराना नाता है। अनुष्का शर्मा का देहरादून के नेशविला रोड पर पुश्तैनी घर है। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का की नीम करौली बाबा में खासी आस्था भी है। विराट और अनुष्का शादी के बाद कई बार बाबा अनंत के आश्रम पहुंचे हैं।

Advertisement

अनुष्का की आने वाली फिल्में
अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीब 4 साल बाद फिल्म चकदा एक्सप्रेस से वापसी कर रही हैं। हालांकि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इससे पहले वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button