तालिबान ने भारत को दी क्या चेतावनी…..
(शशि कोन्हेर) : काबुल – अफगानिस्तान में तालिबान लगातार पांव पसार रहा है। तालिबान की बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच यहां सुरक्षा हालात को लेकर बड़ी चिंता पैदा हो गई है। भारत सहित दुनिया के कई देश अफगानिस्तान में पल-पल बदल रहे हालात पर नजर रखे हुए हैं तो संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और तालिबान की बढ़ती धमक के बीच सवाल पाकिस्तान की भूमिका पर भी उठ रहे हैं।
इन सबके बीच तालिबान के प्रवक्ता मुहम्मद सुहैल शाहीन ने कई मुद्दों पर तालिबान का पक्ष रखा है। तालिबान प्रवक्ता इस दौरान भारत को आश्वासन और चेतावनी एक साथ देते नजर आए तो पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। तालिबान प्रवक्ता ने इससे भी इनकार किया अफगानिस्तान के पकतिया में गुरुद्वारा से निशान साहिब को हटाने में तालिबान की कोई भूमिका थी। बकौल, प्रवक्ता सिख समुदाय ने खुद ही ऐसा किया।
भारत को लेकर क्या बोला तालिबान?
तालिबान प्रवक्ता ने कहा, ‘झंडे को सिख समुदाय के लोगों ने ही हटाया था। जब हमारे सुरक्षा अधिकारी वहां गए तो उन्होंने कहा कि अगर किसी ने झंडा देखा तो उन्हें परेशान करेगा। हमारे लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया और फिर से इसे फहराया।’ तालिबान प्रवक्ता ने अफगानिस्तान में निर्माण व विकासात्मक कार्यों को लेकर भारत की सराहना की तो यहां भारत की सैन्य मौजूदगी को लेकर चेतावनी भी दे डाली।