छत्तीसगढ़

कुमारी सैलजा को कांग्रेस ने किस बात की सजा दी है- रंजना

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पूर्व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाए जाने पर सवाल किया है कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व ने आखिर किस बात की सजा दी है। क्या कुमारी सैलजा को कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों के मद्देनजर हार का जिम्मेदार माना गया है?

Advertisement
Advertisement

जब बृहस्पत सिंह कुमारी सैलजा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे, तब तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस सैलजा के पीछे खड़ी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हार के लिए स्थानीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहरा रहे थे तो अब अचानक हार का ठीकरा कुमारी सैलजा के सिर पर क्यों फोड़ दिया गया, इसका जवाब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को देना होगा।

Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस में हार की जिम्मेदारी लेने कोई तैयार नहीं है। सब के सब अपना चेहरा छुपा रहे हैं। जबरदस्त कलह चल रही है। कांग्रेस बिखर गई है।

Advertisement

कांग्रेस जिनकी सरकार के काम के नाम पर चुनाव लड़ी, उन भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। जिस प्रदेश संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस हारी, उन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। क्या कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को महिला होने की सजा दी गई है?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि महिलाओं का तिरस्कार कांग्रेस के संस्कार में है। यह पार्टी एक परिवार विशेष की महिलाओं के सम्मान तक सीमित है। कांग्रेस में बाकी महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।

इसलिए कई स्वाभिमानी महिला नेता कांग्रेस छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों में  चली गईं। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 साल तक महिलाओं को धोखा दिया और अब हार के बाद अपनी ही महिला प्रभारी को रुखसत कर दिया। महिला होने के नाते हमारी संवेदनाएं कुमारी सैलजा के साथ हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button