देश

संसद के गलियारे में वरुण और डिंपल की मुलाकात के क्या हैं मायने? क्या UP की राजनीति में

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बीजेपी के फायरब्रांड नेता वरुण गांधी एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ दूसरा है। पिछले दो दिन से उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक के सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि वरुण गांधी अपने सियासी करियर को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

इसी बीच गुरुवार को संसद भवन के गलियारे की एक तस्वीर आजकल बहुत चर्चा का विषय बनी हुई है। उस तस्वीर के बहुत से सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक जानकार इसके नए समीकरण भी देख रहे हैं। यह तस्वीर है पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव की मुलाकात की। दोनों मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मिनट बातचीत भी हुई।

Advertisement

लखनऊ में बैठक करने के बाद दिल्ली पहुंची थीं डिंपल
डिंपल यादव एक दिन पहले ही सपा की लखनऊ में हुई एक प्रमुख बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंची थीं। वरुण और डिंपल की इस मुलाकात को सपा से बढ़ती नजदीकी से जोड़कर देखा जा रहा है। अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सांसद वरुण गांधी पहले भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की तारीफ कर चुके हैं।

Advertisement

चर्चा यह भी है कि अखिलेश यादव वरुण को सपा में शामिल कर बीजेपी को जवाब देने की कोशिश कर सकते हैं। क्योंकि हाल ही में सपा के कई साथी अखिलेश का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वरुण खुद भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर हैं। सियासी गलियारों में उनकी टिकट कटने की चर्चाएं भी होती रहती हैं।

मिशन-24 में जुटीं डिंपल
वहीं डिंपल यादव खुद भी सपा के लिए मिशन-24 के लिए जुट गई हैं। मंगलवार को ही उन्होंने पार्टी की एक प्रमुख बैठक में हिस्सा लिया। सामान्यत: पार्टी की मीटिंग से बाहर रहने वालीं मुलायम परिवार की बहू डिंपल प्रवक्ताओं की इस बैठक में भाग लेती नजर आईं। उन्होंने सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के साथ बात की। मौजूदा सियासी मुद्दों पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने अपने विचार भी रखे। पार्टी की महिला विंग को मजबूत करने की बात कही।

इस बैठक के बाद दिल्ली पहुंचकर वरुण गांधी से मुलाकात कर बातचीत करने के मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि डिंपल वरुण और अखिलेश की मुलाकात भी करवा सकती हैं। जिससे 2024 को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सके। डिंपल खुद भी पार्टी में अब मजबूत भूमिका अदा करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में दो सियासी घरानों की मुलाकात सियासत का नया रास्ता खोल सकती है।

वरुण कर चुके हैं अखिलेश की तारीफ

वरुण ने पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं किसानों की आत्महत्या के मामले में कुछ करना चाहता था। मैं पूरा प्रदेश घूम रहा था, उस समय अखिलेश यादव की सरकार थी, मैंने उन्हें पत्र लिखा, अखिलेश यादव ने बड़ा मन दिखाया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों का डेटा उपलब्ध करवाने के लिए कहा। अखिलेश ने परेशान किसानों की मदद भी की।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button