छत्तीसगढ़

संसद में हंगामे पर क्या कहती हैं, सांसद “छाया वर्मा”..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी उस समय राज्यसभा में मौजूद थीं, जब वहां जबरदस्त हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि उस दिन राज्यसभा ने सांसद से ज्यादा संख्या में मार्शल उपस्थित थे। और पुरुष मार्शलों ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisement
Advertisement


उन्होंने कहा कि जिस दिन सदन में हंगामा हुआ उस दिन सांसदों की संख्या से 3 गुना अधिक मार्शल मौजूद थे। श्रीमती वर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मार्शल की मौजूदगी के कारण हम लोगों के खड़े होने की भी जगह नहीं थी। हमको वेल में जाने की भी जगह नहीं थी। इसी बीच आपाधापी हुई और मार्शलों की धक्का-मुक्की के कारण हमारी सांसद महिला सांसद नीचे गिर गई। अगर सदन के अंदर महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो कौन बर्दाश्त करेगा। भारत के इतिहास में इस तरह सदन कहीं नहीं चला होगा। सत्ता पक्ष मनमानी चल रही है और लोकतंत्र का मर्डर किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button