देश

एक किसान के, अपनी ही फसल को आग लगाने पर, क्या बोले, भाजपा सांसद वरुण गांधी..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ : भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा, ‘कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।’ वह पहले भी केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों का समर्थन करने के साथ समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख से अलग विचार व्यक्त कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को ट्विटर पर एक किसान द्वारा अपनी फसल जलाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के किसान श्री समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी।’

Advertisement

‘कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की जरूरत’
उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे कहा, ‘इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी जरूरत है।’ वरुण ने कहा, ‘एक किसान के लिए अपनी ही फसल में आग लगाने से बड़ी कोई सजा नहीं हो सकती है। हम सभी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्यों व्यवस्था ने उन्हें बिना किसी गलती के किनारे पर धकेल दिया है।’

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button