देश
कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने को लेकर…क्या कहा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने
(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ – हर दिन करवट बदल रही पंजाब की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा..? यह सवाल सभी के मन में है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल से मिलने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि अबे कांग्रेसमें नहीं रहेंगे। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे अभी भारतीय जनता पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू के कारण ही पंजाब की राजनीति में यह अस्थिरता आई है। कैप्टन ने टिप्पणी की कि, नवजोत सिंह सिद्धू सिर्फ “कपिल शर्मा के शो” तक ही ठीक है। उसे कोई बड़ी जिम्मेदारी देना ठीक नहीं।
Advertisement