गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

जीपीएम जिले में मौसम का मिजाज बदला…छाया अचानक कोहरा, रात से चल रही है ठंडी हवा..!

पेंड्रा (उज्जवल तिवारी) :  जिले में अचानक कोहरा बढ़ने से मौसम में करवट के संकेत मिल रहे हैं। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जहां 2 से 3 दिनों बाद एक बार फिर से ठंड असर दिखाई दे रहा है।

दरअसल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रात से ठण्डी हवाएं चल रही है। जिसके कारण ठंड का असर देखने को मिल रहा है।सड़कों पर कोहरे की वजह से हलकी धुंध छाई रही है। साथ ही ठंड बढ़ने से लोग एक बार फिर अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।

हम आपको बता दें कि विगत दिनों जिले में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी जहां तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी लगने लगी थी। लेकिन गुरुवार की रात से अचानक तापमान में गिरावट देखने का मिली।

मौसम का यह मिजाज आगे भी बना रहता है या  नई करवट लेता है, इसके लिए आने वाले दिनों का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button