देश

बदलने जा रहा मौसम, बढ़ जाएगी ठंड…. इन जिलों में होगी बारिश

राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश ठंड के बीच मुश्किलें बढ़ाने का काम करेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन से चार दिनों के बीच दो से तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

इसके अलावा, पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने की संभावना है। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्से में अगले चार से पांच दिनों के बीच मिनिमम टेम्प्रेचर में कोई बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आठ और नौ दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9 और 10 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा।

यूपी को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ जिलों में आज बारिश हो सकती है। ठंड के बीच हल्की बारिश के चलते भी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली, फतेहपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर आदि जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में कल से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। इस वजह से केरल, माहे में अगले पांच दिनों के बीच हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारत बारिश होगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अगले तीन दिनों के दौरान तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश होगी। इसके बाद इसमें कमी आ सकती है।


घाटी में ठंड बढ़ने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने कहा कि यह शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम बुधवार की रात घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछली रात शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button