देश

हमारे पास पीएम के लिए कई चेहरे हैं, कई च्वाइस, भाजपा के पास केवल एक चेहरा….कोई च्वाइस नहीं, अखिलेश का पलटवार


(शशि कोन्हेर) : विपक्षी दलों के गठबंधन की तस्वीर साफ होने के साथ ही बीजेपी और एनडीए में शामिल दल अब पीएम पद को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। विपक्ष को बिना दूल्हे की बारात कहा जा रहा है। बार-बार पूछा जा रहा है कि विपक्ष की ओर से पीएम कौन बनेगा। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाब दिया है। अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं। कई च्वाइस हैं। भाजपा के पास केवल एक चेहरा है। कोई च्वाइस नहीं है।

शुक्रवार को अजमेर की यात्रा पर गए अखिलेश यादव ने पत्रकारों से यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने-अपने राज्यों में अच्छे व विकास के बड़े काम कराए हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने 10 साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ में मणिपुर की घटना होने दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। यह लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे। भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काट कर मुनाफा अपने उद्योगपतियों मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button