देश

देखें VIDEO आखिर उसने बैंक कर्मचारी को इतने ताबड़तोड़ क्यों जड़े थप्पड़..?

(शशि कोन्हेर) : एक आदमी बैंक से आ रहे फोन कॉल से इतना परेशान हो गया कि वो बैंक जाकर एक कर्मचारी को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगा। जी हां, गुजरात में बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी को एक ग्राहक ने बैंक में ही पीट दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 3 फरवरी की है।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैंक कर्मचारी की पिटाई एक ग्राहक कर रहा है। ग्राहक ने कर्मचारी को कई थप्पड़ जड़े। बीच बचाव में जब और लोग वहां पहुंचे तो ग्राहक ने कर्मचारी को लात भी मारी। यह मामला गुजरात के नडियाद कस्बे का है। बैंक कर्मचारी को पीटने ग्राहक अपने एक दोस्त के साथ गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

Advertisement
Advertisement


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों ने बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी मनीष धनगर की पिटाई की। मनीष बैंक में लोन का काम देखते हैं। मनीष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को समर्थ ब्रह्मभट्ट नाम का एक ग्राहक बैंक आकर उन्हें पीटने लगा। मनीष ने बताया कि समर्थ ने उन्हें कई थप्पड़ मारे और लात भी मारा।

Advertisement


मनीष ने पुलिस से बताया कि समर्थ बैंक से नाराज था। बैंक ने उसे इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉपी जमा करने के लिए फोन किया था। जमा ना करने पर बैंक से उसे कई बार फोन किया गया। उसने इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉपी जमा करने से मना कर दी। और नाराज होकर बैंक आकर बैंक के कर्मचारी को पीटने लगा। पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button