छत्तीसगढ़बिलासपुर

देखें VIDEO-रतनपुर के बैक टू बैक पास्को प्रकरण में कहीं कोई ऐसा सच तो है नहीं है जिसे कोई छुपा रहा है..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : क्या आपको यह अजीब नहीं लगता कि डेढ़ माह पहले जो महिला अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप f.i.r. में दर्ज कराती है। और इसी आरोप में आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज देती है। यहां मामला पास्को एक्ट का बनाएं गया है। जरा देखिए इसी महिला के खिलाफ इस घटना के एक डेढ़ महीने बाद एक महिला अपने नाबालिग बच्चे से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हुए सामने आती है।

Advertisement
Advertisement

और रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराती है। इस बार अपने लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला पास्को एक्ट के तहत पहले बनाए गए दुष्कर्म के प्रकरण में जेल गए युवक की बुआ बताई जा रही है। हो सकता है यह एक बुरा सहयोग हो।

Advertisement

वही यह भी हो सकता है कि यह संयोग नहीं बाकायदा कोई सोची-समझी योजना हो। अब यह देखना पुलिस अधिकारियों का काम है कि इस मामले में कोई खेल हुआ है या न्याय। लेकिन बैक टू बैक एक युवक की बुआ या कहे नजदीकी रिश्तेदार उस महिला के खिलाफ अपने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाती है जिस महिला की बेटी के आरोप में उसका रिश्तेदार आरोपी युवक पहले से ही जेल में बंद है।

Advertisement

हमें इस मामले में सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो हमारे हाथ लगा है।। इस वीडियो में एक लड़की इसी मामले की कहानी बताते हुए रतनपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है।  यह पुलिस का काम है कि वह इस वीडियो की सत्यता को परखे और पूरे मामले को जांचे। यह हम नहीं कह रहे हैं‌। दोनों मामलों के अंतर्संबंध और परिस्थिति जन्य शक शुबहे क्या कह रहे हैं।

लेकिन इतना जरूर है कि रतनपुर से लेकर बिलासपुर तक बड़ी संख्या में तरह तरह के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।। फिर इस मामले में पुलिस की अत्यधिक सक्रियता भी आश्चर्य और हैरत पैदा कर रही है। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद युवक की बुआ कल शुक्रवार को ही रतनपुर थाने में अपने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की शिकायत करती है।

और कल ही तुरंत पूरा प्रकरण बनाकर आरोपी महिला को जेल दाखिल कर दिया जाता है। बिलासपुर जिले में रतनपुर पुलिस की ऐसी तत्परता बता रही है कि… कोई तो है.. और कुछ तो है..?

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button