रायपुर

देखें VIDEO : बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगा विपक्ष.. नारायण चंदेल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा क कि 1 मार्च से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भारतीय जनता पार्टी, पूरे विपक्ष द्वारा सरकार को हर मोर्चे पर घेरने का प्रयास किया जाएगा। श्री नारायण चंदेल ने कहा कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर विधानसभा सत्र के दौरान सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम किए गए हैं। बजट सत्र में इसे जोर-शोर से सदन में उठाया जाएगा। श्री चंदेल ने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। इसे लेकर बजट सत्र में जोर शोर से आवाज उठाई जाएगी। बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगातार होही हत्या के मामले को भी सदन में पूरे दमखम से उठाया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button